फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रहे हरियाणा BJP के हालात, विधायक दल की बैठक पर फिर स्थगित हुई

Sun, 02 Apr 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
khattar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा में आलाकमान के लाख प्रयास के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो रहे। यही कारण है कि भाजपा विधायक दल की बैठक पर दोबारा ग्रहण लग गया। असंतुष्ट विधायकों के दबाव में पार्टी ने एक बार फिर विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी है। यह बैठक आगामी तीन अप्रैल को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होनी थी।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी इस बैठक के स्थगित होने के पीछे अन्य कारण बता रही है, लेकिन विधायकों ने अंदरखाते फिर से विरोध शुरू कर दिया है। करीब दो दर्जन विधायकों के विरोध को देखते हुए आलाकमान ने बैठक स्थगित करना इसलिए उचित समझा कि पार्टी के बाहर विरोधियों में यह संदेश न जाए कि विधायक अभी भी संतुष्ट नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक असंतुष्ट विधायकों ने सरकार के समक्ष यह बात रखी है कि जब तक पिछली बैठक की बातों पर अमल न लाया जाए तब तक इस तरह की बैठकों का कोई फायदा नहीं है। अफसरशाही अभी भी विधायकों के कामों को वरीयता नहीं दे रही है। पिछली बैठक में भी आलाकमान की उपस्थिति में आश्वासन दिया गया था, लेकिन अफसरशाही अभी भी उसी ढर्रे पर चल रही है।
विज्ञापन


अफसरशाही के तबादले भी विधायकों की मनमर्जी से नहीं हुए हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक होनी तय हुई थी, लेकिन उस भी विधायकों ने विरोध किया था। उस समय पार्टी की ओर से यह तर्क दिया गया कि विधायक विधानसभा कमेटियों के टूर पर गए हुए हैं, लिहाजा यह समय उचित नहीं है। जिसके बाद यह दूसरा मौका है कि बैठक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस बार भी पार्टी ने अलग तर्क दिया है। एक तर्क छह अप्रैल को बूथ स्तर की बैठक का है तो दूसरा हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन की व्यस्तता का है।

छह अप्रैल को पार्टी की बूथ स्तर की बैठक होनी है। इसमें मंत्री और विधायक सारे व्यस्त होंगे। इसीलिए विधायक दल की बैठक को स्थगित किया गया है।
- राजीव जैन, मीडिया प्रभारी (हरियाणा भाजपा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें