आम आदमी पार्टी में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकट के बदले एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप लगे हैं।
सोमवार को आप के एससी सेल के उप प्रधान व होशियारपुर जोन के इंचार्ज तरसेम सिंह गंधे ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के गिर रहे ग्राफ को बचाने के लिए दिल्ली से पंजाब भेजे गए नेताओं को वापस बुलाने और भ्रष्टाचार फैलाने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रैस क्लब में बुलाई प्रैस कांफ्रेंस में तरसेम सिंह ने कहा कि वह पारंपरिक पार्टियों के तौर तरीकों से दुखी होकर आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल द्वारा निजाम बदलने के दिए नारे के चलते ही वालंटियर के रूप में आप में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनका कामकाज देखकर एससी सेल पंजाब का उप प्रधान बनाया, साथ ही होशियारपुर जोन का इंचार्ज भी नियुक्त किया।