फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स के लिए यादगार बना छात्र सम्मान समारोह, बड़ी प्रतिक्रियाएं

Tue, 09 Aug 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह हरियाणा के होनहारों के लिए यादगार बन गया। इसे लेकर बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में भाग लेने आए स्टूडेंट्स ने अपनी बात अमर उजाला से साझा की
विज्ञापन


सीएम से मिलना गर्व की बात
चंडीगढ़ के रॉक गार्डन और कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर बने ली कार्बूजिए के डिजाइन को देखने के बाद बहुत मजा आया। 12वीं पास करने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर से सम्मान मिलना गर्व की बात है।  
-पारस, यमुनानगर

पहली बार मिले प्रशस्ति पत्र
हरियाणा में स्कूल लेवल पर पहले कभी इस तरह का सम्मान समारोह नहीं होता था। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम से प्रशस्ति पत्र और मेडल मिलना अच्छा अनुभव था। चंडीगढ़ के पर्यटन स्थल भी मैंने पहली बार देखे।
विज्ञापन

-मोहित, जींद

ऐसे आयोजन से बढ़ता है हौसला
स्कूल लेवल पर जिस तरह हरियाणा सरकार ने सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कभी न भूलने वाला है। इससे स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन मिलता है। युवा शिक्षा, खेल सहित अन्य चीजों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस तरह से स्कॉलरशिप का आयोजन भी होना चाहिए।
-हरलीन कौर, अंबाला

नहीं भूलूंगी ये पल
पहली बार राज्य स्तर सम्मान समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इसे मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगी। अगर मैं आईएएस अधिकारी बनी तो इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दूंगी, जिससे स्टूडेंट्स का भविष्य उज्वल हो।
-दिव्या गोयल, भिवानी

चंडीगढ़ घूमकर मजा आया
मैं पहली बार चंडीगढ़ आया। यहां शहर की व्यवस्था सही है। मैं आईएएस बनना चाहता हूं। अगर आईएएस बना तो चंडीगढ़ की तरह का शहर हरियाणा में भी डेवलप करूंगा।
-विवेक भारद्वाज, रोहतक

जीवन के सबसे सुखद पल
मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हूं। चंडीगढ़ में सम्मान समारोह के दौरान मिला मेडल जीवन का सबसे सुखद पल है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। चंडीगढ़ के गार्डन सुंदर हैं। इस तरह की साफ सफाई हरियाणा के जिलों में भी होनी चाहिए।
 -दिव्या जैन, भिवानी।

अमर उजाला का धन्यवाद
यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मुझे प्रदेश के सीएम से अवार्ड मिला है। इसके लिए मैं अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं।  इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रदेश के मेधावी स्टूडेंट्स का हौसला बुलंद होता है और वह अपने भविष्य को सफल बनाने के लिए अधिक प्रयास करते हैं।
- अनू, पंचकूला

सेलिब्रिटी जैसा महसूस हुआ
मेरे परिवार और अध्यापकों ने मेरी शिक्षा में अहम योगदान दिया। इस कारण मैं इतने अंक हासिल कर सकीं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। प्रदेश के सीएम से अवार्ड लेते समय सेलिब्रिटी जैसा महसूस हुआ। अवार्ड पाकर महसूस हुआ कि मैंने अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है।
- उर्वशी, बरवाला

गौरव की बात
12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम से जिले में टॉप करने पर मुख्यमंत्री से अवार्ड मिला है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री से अवार्ड लेना मेरे लिए गौरव की बात है। मेरे पिता बरवाला के एक पोल्ट्री फार्म में मुंशी का काम करते है। मैं अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं।
-रेणू भंडारी, बरवाल

आईएएस बनूंगी
मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं, मैंने ग्रेजुएशन में दाखिला लिया है और प्रतियोगिता के लिए भी तैयारी की। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद काफी अच्छा लगा।  
- काजल शर्मा, पंचकूला

रोमांच भरा अनुभव
सीएम से अवार्ड लेना बेहद रोमांचित भरा अनुभव था। मैंने दसवीं की परीक्षा में 93.6  फीसदी अंक अर्जित किए। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।-नेहा शर्मा, हंगोला
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें