इस्कॉन चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-40 के प्राचीन शिव मंदिर से श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि शोभायात्रा सेक्टर-40 के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-37,-41, 41ए बडहेड़ी, बुटेरला, 41-37 से होती हुई प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जगन्नाथ कथा के आयोजन के साथ भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। शोभायात्रा के दौरान दिव्य संकीर्तन करते हुए भक्त साथ-साथ रथ का रस्सा खींचते चले। इस दौरान नृत्य संकीर्तन करते श्रद्धालु चल रहे थे। रथयात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इसका आयोजन इस्कॉन के स्वर्ण जयंती के अवसर पर हुआ।