फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम सर, न्याय न मिला तो पिता संग कर लूंगी खुदकुशी'

Wed, 19 Aug 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण की शिकार नाबालिग ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने न्याय न मिलने की सूरत में अपने पिता के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।  पीड़िता ने दो पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बताया है।
विज्ञापन


एक नाबालिग ने मंगलवार को सीएम विंडों पर शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि सेक्टर-14 स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के पास वह काम सीखने जाती थी। आरोप लगाया कि इस ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति के साथ मिलकर उसे जबरन बंधक बनाए रखा।

इस दौरान उसे नशीली दवाओं के टीके लगाकर उसका यौन शोषण कराया गया। आरोप यह भी है कि दो पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ यौन शोषण किया। शिकायतकर्ता के अनुसार अपने ऊपर हुए अत्याचारों का न्याय मांगने के लिए वह पुलिस प्रशासन के हर अधिकारी से मिल चुकी है, इसके बावजूद आज तक उसे न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह पिता के साथ जीवनलीला समाप्त कर लेगी और उसकी मौत की जिम्मेदार आरोपियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें