फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में जज ने सजा सुनाई...कोर्ट से बाहर आकर हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख पुकार

Sun, 22 Apr 2018 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(जालंधर)
विज्ञापन
रेप केस का आरोपी
विज्ञापन
दुराचार के आरोप में जज ने सजा सुना दी। जैसे ही वो कोर्ट रूम से बाहर आया, अचानक कुछ ऐसा हो गया कि चीख पुकार मच गई। मामला पंजाब के मोगा का है।
विज्ञापन


अदालत ने नाबालिग से दुराचार के आरोपी को जैसे दोषी ठहराए जाने के बाद सजा सुनाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। रेप केस में आरोपी को एडिशनल सेशन जज ने 7 साल कैद व 36 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट परिसर में बने बख्शीखाने में बंद कर दिया। कुछ देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद कोर्ट में चीख पुकार मच गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां काफी हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

rape
थाना अजीतवाल पुलिस को एक सितंबर 2014 को गांव चूड़चक्क निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह मिस्त्री काम का करता है। उसकी पत्नी और बेटी लोगों के घरों में काम करती हैं। गांव के जमींदार जसवीर सिंह उर्फ काला (उस समय उम्र 45 साल) के घर पर उसकी 13 साल की बेटी काम करने दोपहर को गई थी।

उस समय जसवीर सिंह घर पर अकेला था। इस मौके का फायदा उठाते हुए जसवीर सिंह ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। इसके बाद उसकी बेटी घर लौट आई। दूसरे दिन अपनी मां को बताया कि जसवीर सिंह ने उसके साथ गलत हरकत की है। केस की सुनवाई एडिशनल जिला एवं सेशन जज लखविंदर कौर दुग्गल की अदालत में चल रही थी। जहां उसे शुक्रवार को सजा सुनाई गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें