डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ विचाराधीन डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्या के मामले में शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट, पंचकूला में सुनवाई हुई। हत्यारोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने बचाव पक्ष को केस के गवाह जतिंद्र सिंह को एग्जामिन करने को मंजूरी दी गई।
अब बचाव पक्ष गवाह जतिंदर सिंह की जांच कर सकेगा। इसके अलावा शुक्रवार को केस के अन्य आरोपी सबदिल, जसबीर, अवतार, इन्द्रसेन भी प्रत्यक्ष रूप से सीबीआई कोर्ट के समक्ष पेश हुए। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गवाह जतिंदर कुमार की गवाही करवाने के संबंध में सीबीआई की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले में आगामी सुनवाई की तिथि पांच नवंबर को निर्धारित की है।