पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव करनैल सिंह पीर मोहम्मद और हरसुखमिंदर सिंह बब्बी बादल ने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई घातक नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की जोरदार अपील की गई। केंद्र ने तीन अलग-अलग अध्यादेश जारी करके देश और पंजाब के किसानों को कंगाल करने की साजिश रची है, जिसका अकाली दल टकसाली जोरदार विरोध करता है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कृषि अध्यादेशों की समीक्षा करे केंद्र
बादल दल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसानों के लिए लाए गए इस घातक बिल का समर्थन किया। हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट की मीटिंग में इस बिल पर साइन करके किसानों से धोखा किया है। यह बिल किसानों के हक में नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए डीजल महंगा और नकली बीज खाद मुहैया कराना ताजा उदाहरण हैं।