फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चंडीगढ़ में छठवीं मौत, पंचकूला में तीन, मोहाली में चार और संक्रमित मिले

Tue, 16 Jun 2020 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कोरोना से शहर में छठवीं मौत.. बापूधाम निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, चार और पॉजिटिव
  • मृतक के मकान में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा भी संक्रमित, सेक्टर-52 में गर्भवती महिला भी पॉजिटिव  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बापूधाम निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई जबकि चार नए मरीज सामने आए हैं। एक और मौत के बाद शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बापूधाम निवासी 60 वर्षीय एक बुजुर्ग का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा था। बीते 14 जून को उनकी मौत हो गई। कोरोना के लक्षण मिलने पर मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। वहीं अन्य 4 पॉजिटिव मरीजों में बापूधाम निवासी मृतक बुजुर्ग के ही मकान में रहने वाली 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-52 निवासी 30 वर्षीय एक गर्भवती महिला और खुड्डा जस्सू के एक ही परिवार से 32 वर्षीय महिला व पुरुष शामिल हैं। 

खुड्डा जस्सू के मरीज जिस परिवार से मिले हैं, उस परिवार के एक अन्य सदस्य में पिछले दिनों कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, सेक्टर-52 निवासी गर्भवती महिला को गंभीर स्थिति में खरड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अगले हफ्ते की डिलीवरी की डेट भी दे दी गई है। उसके संपर्क में परिवार के 7 लोग आए हैं। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। चार और मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 362 पर पहुंच गई है। उधर, धनवंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज से बापूधाम के 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज कर सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है।   
विज्ञापन


शहर में अब तक कोरोना से इनकी गई जान  

  • सेक्टर- 18 निवासी 83 वर्षीय वृद्धा  
  • हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय युवक
  • बापूधाम निवासी 45 वर्षीय पुरुष  
  • डड्डूमाजरा निवासी 3 दिन की बच्ची
  • सेक्टर-30 निवासी 80 वर्षीय वृद्धा  
  • बापूधाम निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग 
विज्ञापन

मोहाली में आठ ने जीती कोरोना की जंग, चार नए पॉजिटिव मिले

मोहाली के लिए सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। इस दौरान जहां आठ लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। वहीं, कोरोना के चार मरीज सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। सिविल सर्जन ने लोगों से भी अपील की है कि वे घर से निकलते समय मास्क पहनें व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। जिले में कुल मरीजों की संख्या 180 हो गई है। एक्टिव मरीज 52 हैं जबकि 125 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। 

इस दौरान जिन आठ मरीजों ने कोरोना को मात दी है, उनमें चार लोग सेक्टर-78, एक सेक्टर-70, एक गांव सलेमपुर की महिला और एक-एक व्यक्ति कुराली और ढकोली का है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी ठीक हुए लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। मुबारिकपुर में 45 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के साथ नयागांव में 14 साल का युवक पॉजिटिव आया है। वहीं, खरड़ में मुंबई से आई 65 वर्षीय व पीरमुछला जीकरपुर में दिल्ली से आया 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। सबको ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पंचकूला में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए
पंचकूला में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को तीन केस पॉजिटिव मिले हैं। तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पंचकूला के सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री है। कालका एसडीएम राकेश संधू ने बताया कि आज (सोमवार) इलाके में तीन नए केस सामने आए हैं।

इनमें दो केस पिंजौर मढावाला और एक केस कालका का है। तीनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक कोरोना केस पॉजिटिव आया है। इसमें 22 वर्षीय युवती है। वह 12 जून को दिल्ली से कालका ट्रेन के माध्यम से पहुंची थी। वहीं पिंजौर के मढावाला की प्रीत कॉलोनी से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों भी 12 जून को अहमदाबाद (गुजरात) से ट्रेन के माध्यम से कालका पहुंचे थे। 13 जून को इनके सैंपल लिए थे। सभी लोग अपने घर लौटे थे। तीनों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें