फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी हरियाणा में झूठ बोल रहे हैं: सुरजेवाला

Wed, 08 Oct 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री हरियाणा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हरियाणा में आकर झूठ का सहारा लेकर चुनाव प्रचार करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


डीएलएफ कंपनी और राबर्ट वाड्रा के बीच हुए भूमि सौदे से जुड़े मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच चल रहे पत्राचार को आचार संहिता का उल्लंघन बताने पर सुरजेवाला ने कड़ी आपत्ति जताई है।

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की ओर से न तो आचार संहित का उल्लंघन किया गया है और न ही किसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं।

नरेंद्र मोदी हरियाणा की चुनावी रैलियों में जो आरोप लगा रहे हैं कि राबर्ट वाड्रा को सरकार ने गलत तरीके से जमीन दी है, वह पूरी तरह तथ्यों से परे है। सरकार की ओर से एक इंच भी भूमि किसी को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आचार संहिता को भी कोई उल्लंघन नहीं

रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि राजस्व विभाग में चकबंदी महानिदेशक के पद पर रहते हुए आईएएस अशोक खेमका ने डीएलएफ कंपनी और राबर्ट वाड्रा के बीच हुए भूमि सौदे की म्यूटेशन रद्द करने के आदेश दिए थे।

अब इस मामले में 16 जुलाई, 2014 को गुड़गांव के जिला उपायुक्त ने प्रदेश के मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में साफ तौर पर यह कहा गया है कि उन्हें गुड़गांव के सहायक चकबंदी अधिकारी की ओर से जो रिपोर्ट दी गई है, उसमें स्पष्ट है कि अशोक खेमका द्वारा जारी किए गए म्यूटेशन रद्द करने के आदेश सही नहीं थे।

ये आदेश न तो उनके अधिकार क्षेत्र में आते थे और न ही ये आदेश चकबंदी एक्ट के अनुसार कानून संगत थे। जिला उपायुक्त का यह पत्र क्योंकि जुलाई में लिखा गया और उस समय चुनावों की घोषणा तक नहीं हुई थी। सो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें