फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गुरमीत राम रहिम हो सकते हैं सफाई का ब्रांड एंबेस्डर, सीएम ने कहा- विचार करेगी सरकार

Sun, 07 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
एक मंच पर सीएम मनोहर के साथ राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में संत गुरमीत राम रहिम सफाई का ब्रांड एंबेस्डर बन सकते हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने इस बात की तरफ इशारा करते हुए कहा है कि सरकार इस तरफ विचार करेगी। कर्णनगरी में शनिवार को जुटे डेरा सच्चा सौदा के करीब पांच लाख सेवादारों ने कुछ ही घंटों में शहर की सूरत बदल दी। इस 31वें महासफाई अभियान की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुबह 10 बजे कमेटी चौक पर झाड़ू लगाकर की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा का ब्रांड एंबेस्डर बनाने की मांग भी उठी। मुख्यमंत्री से एक व्यक्ति से सवाल करते हुए कहा कि डॉ. गुरमीत राम रहीम प्रदेश में स्वच्छता के लिए कई अभियान चला रहे हैं, क्यों न इन्हें हरियाणा का ब्रांड एंबेस्डर बना दिया जाए। इसपर सीएम ने कहा कि हम इसपर जरूर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि आगामी 23 जून तक सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त किया जाएगा।

इसके बाद शहर के कोने-कोने में पहुंचकर लाखों सेवादारों ने गालियों- सड़कों से लेकर नालों तक को चमका दिया। शहर को चार जोन में बांट कर की गई सफाई में तीन घंटे के अंदर शहर से करीब 1500 टन कूड़ा निकला गया। इसके निपटारन में प्रशासन देर रात तक लगा रहा। शाम पांच बजे तक 702 टन कूड़ा शेखपूरा स्थित सोलिड वेस्ट मेनेजमैंट प्लांट पर पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जट्टू इंजीनियर मूवी 6 माह के लिए टैक्स फ्री

सीएम मनोहर के साथ राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम मनोहरलाल ने डेरा प्रमुख को हरियाणा का सफाई एंबेस्डर बनाने पर विचार करने की बात कही और उनकी नई फिल्म जट्टू इंजीनियर को आगामी छह माह तक टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की 19 मई को आने वाली फिल्म जट्टू इंजीनियर मूवी को मुख्यमंत्री ने 6 माह के लिए टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह मूवी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बनी, इसलिए इसे टैक्स फ्री किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें