फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर के भाषण पर कांग्रेसियों का हंगामा

Fri, 08 Aug 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में शहर की एमपी किरण खेर के भाषण से कांग्रेसी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर खेर ने कहा कि, यदि बीते 60 सालों में कोई कड़े नियम बनाए जाते तो ये दिन न देखने पड़ते।
विज्ञापन


खेर की इस बात पर कांग्रेसी सांसद भड़क गए। उन्हें चुप कराते हुए खेर बोलीं, मैं कांग्रेस पार्टी का नाम नहीं ले रही हूं। शहर की सांसद किरण खेर वीरवार को पहली बार लोकसभा में बोलीं। हालांकि, उन्होंने चंडीगढ़ के किसी मुद्दे पर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने देश में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी जरूर की।

खेर ने कहा कि अपने देश में कन्या भ्रूण हत्या, रेप और सेक्सुअल हरासमेंट जैसे मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हाल ये है कि महिलाओं को जीने के लिए सोचने का भी अधिकार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने 1984 सिख दंगों पर भी आवाज उठाई और कहा कि अभी तक दंगा पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें