शहरवासियों को सस्ते दामों पर प्याज और आलू उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को भी शहर में दो वैन आएंगी।
एक वैन सेक्टर-34 सी में गुरुद्वारा के पास सुबह 10 से 12.30 बजे, सेक्टर-35 डी बूथ मार्केट में दोपहर 2.30 से 5 बजे तक और सेक्टर-22 डी में शाम किरण सिनेमा के पास शाम 5 से 7 बजे तक खड़ी होगी।
दूसरी वैन सुबह 10 से 12.30 बजे तक सेक्टर-7 इंटरनल मार्केट, दोपहर 2.30 से 5 बजे तक सेक्टर-8 इंटरनल मार्केट और खुड्डा लाहौरा स्कूल के पास शाम 5 से 7 बजे तक सस्ते दामों पर प्याज और आलू उपलब्ध कराएगी।