फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की ठगी का आरोपी रामलाल अब जेल में कर सकता है सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी व अंतिम सूची जारी कर दी। आखिरी सूची में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसके साथ सभी 35 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी हो गई। पार्टी ने अधिकतर वर्तमान पार्षदों को टिकट देकर दोबारा मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

पांच पार्षदों की टिकट कट गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। सूद ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन के मामले में जनाधार, जनहित के लिए काम करने की इच्छा शक्ति, आयु वर्ग, शैक्षणिक योग्यता आदि को ध्यान में रखा गया है। जिन पांच पार्षदों की टिकट कटी है, उसमें पूर्व मेयर राजबाला मलिक, आशा जसवाल, पार्षद फरमीला, राजेश गुप्ता, गुरप्रीत सिंह हैं। हालांकि, सूद भी पार्षद थे, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। शनिवार को पार्टी के बचे सभी प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें मिली टिकट
वार्ड नंबर उम्मीदवार
12 सौरभ जोशी (पूर्व पार्षद)
16 ऊषा (समाजसेवी)
21 देवेश मोदगिल (वर्तमान पार्षद)
22 हीरा नेगी (वर्तमान पार्षद)
26 राजेश कालिया (वर्तमान पार्षद)
32 जसमनप्रीत सिंह (भाजयुमो के प्रदेश सचिव)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें