फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के छोटे भाई का हार्ट अटैक से निधन

Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक रोशन लाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के छोटे भाई रोशन लाल (51) का वाराणसी में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिवंगत रोशन लाल पंचकूला में रहते थे और वे अपने किसी निजी कार्य से सोमवार को वाराणसी गये थे। रात के समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। वाराणसी से उनका शव उनके पैतृक गांव राठीवास (महेंद्रगढ़) लाया जाएगा। अंतिम संस्कार बुधवार प्रात: 9 बजे किया जाएगा। 
विज्ञापन


रोशन लाल हिमाचल प्रदेश के परवाणु हिल स्टेशन पर एक वाशिंग पाउडर के थोक वितरक थे। दिवंगत रोशन लाल के अंतिम संस्कार मंगलवार को तीन बजे करने का समय निर्धारित किया गया था। मगर शव देर शाम तक महेंद्रगढ़ न पहुंचने के कारण अंतिम संस्कार बुधवार को करने का फैसला किया गया। इसकी घोषणा रामबिलास शर्मा ने अपने गांव राठीवास में स्वयं की। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री को भी शामिल होना था इसलिए जिले के समस्त अधिकारी भी गांव राठीवास में तैनात थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें