सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने दावा किया है कि उनकी फिल्म MSG-2 ने 200 दिन में 505 करोड़ रुपए कमाए हैं। टिवटर हैंडल से जारी टवीट में उन्होंने डेरा समर्थकों को बधाई देते हुई इस खबर की जानकारी दी।
Dr.GURMEET RAM RAHIM @Gurmeetramrahim
Festivity among fandom!It's successful #200DaysMSG2 with a grand entry into 505 crore.Congratulations! Celebrations!
गुरमीत राम रहीम का दावा है कि यह फिल्म अभी भी हरियाणा, पंजाब और यूपी में चल रही है। वहीं फिल्म के सफल होने पर मंगलवार को राम रहीम के समर्थकों ने जश्न मनाया। आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के 12वें दिन तक कई बड़े सिनेमाघर और PVR हाऊसफुल रहे।
इससे पहले भी इस फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी एक ट्वीट के मुताबिक कहा गया था कि 'MSG 2- द मैसेंजर' ने रिलीज के पहले हफ्ते करीब 42.69 करोड़ की कमाई दर्ज करवाई थी।
राम रहीम सिंह की जल्द ही अगली फिल्म ‘ऑनलाइन गुरुकुल’ वैदिक अवधारणाओं पर आधारित होगी, जो विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ प्रेरित करेगी।’’ इससे पहले राम रहीम फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ बना चुके हैं।