फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत के नए सच आए सामने, जानकर पुलिस सकते में

Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर कई नए सच सामने आए हैं, जिनके बारे में जानकर पुलिस भी सकते में है। बताया जा रही है कि हरियाणा सरकार और पुलिस के लिए सिरदर्द बनी डेरामुखी की गोद ली बेटी हनीप्रीत राम रहीम को रोहतक जेल में छोड़कर दो दिन तक सिरसा डेरे में छिपी थी।
विज्ञापन


उस दौरान इसके बारे में न तो सिरसा प्रशासन को भनक लगी न पुलिस को। जब हनीप्रीत की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू की तो वह सभी को चकमा देते हुए चंपत हो गई। दरअसल, 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया था।

सुनवाई के दौरान डेरामुखी के साथ उसकी कथित बेटी हनीप्रीत भी थी। डेरामुखी को हेलीकाप्टर से रोहतक सुनारिया जेल लाया गया था। हनीप्रीत भी उसके साथ आई थी। डेरामुखी के जेल में जाने के बाद हनीप्रीत अपने तीन साथियों के साथ कार में बैठकर चली गई। इसके बाद से हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी ने किया खुलासा

हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि हनीप्रीत अपने साथियों के साथ पहले रोहतक में करीब दो घंटे तक एक डेराप्रेमी के घर रुकी। इसके बाद वह सिरसा स्थित डेरे में पहुंची। डेरे में हनीप्रीत दो दिन तक रही। जब उसके खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज कर लिया गया तो वह फरार हो गई। बता दें कि डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद गनमैन उसे कोर्ट से भगाकर ले जाना चाहते थे। इसकी साजिश हनीप्रीत ने रची थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

बिना बाधा डेरे तक पहुंची हनीप्रीत
रोहतक से हिसार और सिरसा तक पुलिस और पैरा मिलिट्री के कड़े पहरे के बावजूद हनीप्रीत बेरोक-टोक सिरसा डेरे तक पहुंची। तब हनीप्रीत के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। इस कारण हनीप्रीत को रास्ते में पूछताछ के लिए रोका नहीं गया। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत के साथ रोहतक का एक डेराप्रेमी पहुंचा था। पुलिस उसकी रोहतक में तलाश कर रही थी, लेकिन वह सिरसा डेरे में था। दो दिन तक डेरे की गतिविधियां हनीप्रीत की देखरेख में हुईं। बताया जा रहा है कि इस बीच डेरे में सबूतों को नष्ट किया गया।

25 अगस्त को विपासना से हुई ​थी हनीप्रीत की बात

डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
25 अगस्त के बाद से फरार हनीप्रीत के लिए राजस्थान, नेपाल सहित अन्य शहर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब तक मिले सुराग को पुख्ता नहीं किया जा सका है। सिरसा पुलिस के मुताबिक जिस मोबाइल से हनीप्रीत ने 25 अगस्त को रात 11 बजे डेरा चेयरपर्सन विपासना से बातचीत की वह मोबाइल राजस्थान से बरामद हुआ था। विपासना भी स्वीकार कर चुकी हैं कि 25 अगस्त की रात को उनकी हनीप्रीत से मोबाइल पर बात हुई थी। हनीप्रीत और आदित्य इंसा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं।

जेल मैन्युअल के कारण पूरा नहीं हुआ डेरामुखी का सपना
राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद उसके वकील ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रहने दिया जाए। इसका कारण बताया था कि डेरामुखी की दवाइयों के बारे में हनीप्रीत को पता है।

इस पर कोर्ट ने कहा था कि यदि जेल मैन्युअल इस तरह की अनुमति देता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। जब हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल में ऐसी किसी भी व्यवस्था होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

आदित्य और हनीप्रीत की तलाश में सिरसा पहुंची टीम

Honeypreet Insan
पंचकूला हिंसा में देशद्रोह के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता आदित्य और हनीप्रीत की तलाश में पंचकूला पुलिस बुधवार सुबह सिरसा पहुंची। इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में आई पुलिस टीम पहले शहर थाना में उपस्थिति दर्ज करवाई।

शहर थाना पुलिस से सहयोग मांगने के बाद पुलिस टीम ने डेरा सच्चा सौदा में दबिश दी। कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला। डेरा प्रवक्ता आदित्य भी 25 अगस्त से लापता है। आदित्य के करीबी रहे लोगों से पुलिस काफी पूछताछ कर चुकी है। आदित्य ने अपने करीबियों से तनिक भी संपर्क नहीं साधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें