भाजपा की रैली को लेकर जिलेभर के स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने जिलेभर के स्कूलों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है।
उधर, रैली के चलते की गई छुट्टी को लेकर मामला गरमा गया है और अध्यापक संघ के नेताओं ने इसका विरोध जताया है। जिले में कुल 788 स्कूल हैं और डेढ़ लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बता दें कि 26 मई को करनाल में अमित शाह की रैली है। सोमवार को जारी डीईईओ की तरफ से बताया गया है कि 26 मई को होने वाले मंथली एसेसमेंट टेस्ट को स्थगित करते हुए इसे 29 मई को कर दिया है।
साथ ही छुट्टी क्यों रहेगी, इसका कारण नहीं दिया गया है। उधर, अतिथि अध्यापक संघ के नेता धर्मबीर ने सवाल किया है कि क्या इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी? उन्होंने स्कूल बंद करने के फैसले पर आश्चर्य जताया और इसे सरकार की जबरदस्ती करारा दिया।