फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन स्पेशल: शहीद भाई को 44 साल से ऐसे राखी बांध रही है बहन

Thu, 18 Aug 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर की महिला अमृतपाल का शहीद भाई के लिए अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाई-बहन के प्यार की मिसाल देश पर शहीद हुए जवान के परिवार में देखने को मिली, जहां उनकी बहन पिछले 44 साल से राखी बांध रही है। ये बहन जालंधर निवासी अमृतपाल कौर हैं। बीते 44 वर्ष से वह अपने भाई शहीद बीएसएफ जवान कमलजीत की समाधि पर राखी बांध रहीं हैं।
विज्ञापन


भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर बसे गांव सिंबल स्कोल की बीएसएफ की पोस्ट पर बनी शहीद भाई की समाधि पर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमृतपाल कौर हमेशा की तरह राखी बांधने पहुंचीं।

 भाई की समाधि पर राखी बांधने के बाद अमृतपाल ने बीएसएफ के जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और उपहार के बदले देश की सीमाओं की इंच इंच भूमि की रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सेना से लोहा लेते हुए हुआ था शहीद

जालंधर की महिला अमृतपाल का शहीद भाई के लिए अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
भाई की शहादत से जुड़ी स्मृतियों को याद करते हुए अमृतपाल कौर ने बताया कि 4 दिसंबर 1971 की जब उसका भाई सिंबल स्कोल पोस्ट पर तैनात था। इसी बीच पाक सेना ने हमला बोल दिया। भाई नायक कमलजीत सिंह पाक सेना से लोहा लेते हुए गांव वासियों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहता रहा।

आखिर में पाक सेना की ओर से दागी गोलियां कमलजीत के सीने को भेदते हुए निकल गई, जिससे वह शहादत का जाम पी गया।
इस बहन के साथ सरहद पर गए शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की ने बताया कि अमृतपाल कौर जैसी बहन पर समूचे राष्ट्र्र को नाज है।

 इस मौके पर कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, एसडीओ नरेश त्रिपाठी, एएसआई अनंत राम, हवलदार पीसी वर्मा, नायब सूबेदार होशियार सिंह, आगोश सरीन, हवलदार बाबू लाल उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें