हरियाणा से राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में पराजित कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट आरके आनंद की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विजयी रहे भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा समेत विरेंद्र सिंह और हरियाणा विधानसभा सचिव व चुनाव अधिकारी आरके नांदल को 6 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर तलब किया है।
आरके आनंद ने अपनी याचिका में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव को चुनौती दी है। जस्टिस पीबी बजंतरी की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए पहुंची आरके आनंद की याचिका में कहा गया है कि राज्यसभा में हरियाणा की दो सीटों के लिए चुनाव बीते 11 जून को कराए गए थे।