फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wealth Report: कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के सबसे अमीर सांसद, 390 करोड़ के मालिक, जानें बाकी प्रतिनिधियों की दौलत

Wed, 13 Sep 2023 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सिर्फ राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि उनके खिलाफ कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं है। हरियाणा के बाकी किसी सांसद के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा हरियाणा के 14 सांसदों में से एक मात्र अरबपति सांसद हैं। उनकी कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपये है। साथ ही उन पर 29 लाख की देनदारी भी है। एडीआर के अनुसार हरियाणा के दूसरे अमीर सांसद कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। 

विज्ञापन


उनकी कुल आय 44 करोड़ है और उन पर 18 लाख रुपये की देनदारी है। तीसरे नंबर पर राव इंद्रजीत सिंह हैं। उनकी आय कुल 42 करोड़ रुपये और देनदारी तीन करोड़ है। सबसे कम संपत्ति करनाल के सांसद संजय भटिया की है। उनकी कुल संपत्ति 22 लाख की है और पांच लाख की देनदारी है।

सिर्फ कार्तिकेय शर्मा पर हैं तीन केस

हरियाणा के राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि उनके खिलाफ कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं है। हरियाणा के बाकी किसी सांसद के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
 

सांसद कुल संपत्ति देनदारी केस स्वयं की आय
कार्तिकेय शर्मा 390 करोड़ 29 लाख 03 99 लाख
दीपेंद्र सिंह हुड्डा 44 करोड़ 18 लाख 00 74 लाख
रावइंद्रजीत 42 करोड़ 3 करोड़ 00 एक करोड़
कृष्णपाल 36 करोड़ 10 करोड़ 00 24 लाख
रमेशचंद्र कौशिक 23 करोड़ 00 00 17 लाख
बृजेंद्र सिंह 14 करोड़ दो करोड़ 00 26 लाख
धर्मबीर सिंह 6 करोड़ दो लाख 00 13 लाख
रामचंद्र जांगड़ा 5 करोड़ 00 00 00
कृष्णलाल पंवार 4 करोड़ 00 00 31 लाख
सुनीता दुग्गल 4 करोड़ 25 लाख 00 14 लाख
अरविंद शर्मा 4 करोड़ 1 करोड़ 00 23 लाख
देवेंद्र पाल वत्स 3 करोड़ 00 00 50 लाख
नायाब सिंह सैनी 3 करोड़ 57 लाख 00 33 लाख
संजय भाटिया 22 लाख 5 लाख 00 एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें