फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज शहर में होंगे राजनाथ सिंह, वायु सेना के पहले विरासत केंद्र और रायपुर कलां में गौशाला का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल में होंगे। वह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायु सेना के पहले विरासत केंद्र और रायपुर कलां में गौशाला का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और पीजीजीसी-46 में कुल करीब 60 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हॉस्टल का नींव पत्थर भी रखेंगे।राजनाथ सिंह सुबह करीब 10.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह वहां से सीधे सेक्टर-18 स्थित वायु सेना के विरासत केंद्र रवाना होंगे। सेक्टर-18 में रक्षा मंत्री करीब पौने दो घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह विरासत केंद्र के उद्घाटन के साथ पार्किंग एरिया में स्थापित किए गए मिग-21 के कॉकपिट में बैठकर जायजा लेंगे। साथ ही हेरिटेज म्यूजियम, लॉन एरिया में बनाए गए सोवेनियर शॉप का भी दौरा करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद राजनाथ सिंह पंजाब राजभवन जाएंगे जहां उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई है। इसके बाद करीब तीन बजे रक्षा मंत्री रायपुर कलां जाएंगे। वहां गौशाला का उद्घाटन कार्यक्रम है। वहीं पर राजनाथ सिंह दो हॉस्टल के निर्माण का नींव पत्थर रखेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कई दिनों से गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के आसपास के इलाकों में साफ सफाई का काम चल रहा था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारी सड़क व डिवाइडर आदि की सफाई और पेंट का काम करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


पेक में बनेगा छह मंजिला हॉस्टल, नींव पत्थर रखेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री सोमवार को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 39 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले हॉस्टल का नींव पत्थर भी रखेंगे। यह मौजूदा कुरुक्षेत्र हॉस्टल के साथ ही तैयार होगा। करीब एक लाख 29 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले बनने वाला यह हॉस्टल छह मंजिला होगा। इसमें 350 से ज्यादा कमरे होंगे। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार डेढ़ साल के अंदर यह हॉस्टल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले काफी समय से पेक में नए हॉस्टल की मांग हो रही थी।

पीजीजीसी-46 की वर्षों पुरानी हाॅस्टल की मांग होगी पूरी
पीजीजीसी-46 की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। सोमवार को रक्षा मंत्री कॉलेज के लिए पहले हॉस्टल की इमारत का नींव पत्थर रखेंगे। यूटी प्रशासन करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से पीजीजीसी-46 में हॉस्टल बनाने जा रहा है। इस हॉस्टल में मुख्य रूप से दो ब्लॉक होंगे, जिसमें एक लड़के और दूसरा लड़कियों के लिए होगा। चार मंजिला हॉस्टल सभी सुविधाओं से लैस होगा। यहां लड़कों व लड़कियों के लिए अलग अलग कॉमन रूम और किचन की सुविधा भी दी जाएगी। इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के अनुसार हॉस्टल में 138 लड़के और 138 लड़कियों को कमरा अलॉट किया जा सकेगा। इसका निर्माण कार्य एक साल के अंदर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें