फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके समर्थन में आए राजनाथ, वो ही गायब

Fri, 04 Apr 2014 06:14 PM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बरवाला इलाके में हुई भारतीय जनता पार्टी की रैली में प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तो पहुंच गए, लेकिन स्थानीय प्रत्याशी रतन लाल कटारिया नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


मंच से राजनाथ सिंह सभी को ये कहते रहे कि कटारिया ने उन्हें फोन कर दिया है कि उनकी गाड़ी कहीं खराब हो गई है, इसलिए वे यहां नहीं पहुंच पाए। असल बात तो ये है कि राजनाथ सिंह के यहां होने के कारण कोई कार्यकर्ता उन्हें लेने जा ही नहीं पाया।

15 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने यूथ, सैनिक, रोजगार और कालेधन पर बात की और चले गए। राजनाथ सिंह के जाते ही रैली स्थल से सारी भीड़ गायब हो गई। गौर हो कि बरवाला के मंडी गाउंड में हुई इस रैली में करीब 10 हजार के करीब लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें