फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजकुमार सैनी ने कांग्रेस को दिया बिना शर्त समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद रहे हैं सैनी, बनाया हुआ है खुद का राजनीतिक दल
विज्ञापन


खड़गे व राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन का किया ऐलान


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो और कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। इस दौरान कई अन्य छोटी पार्टियों के नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व राजकुमार सैनी ने पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से सैनी के कांग्रेस के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही थी। कांग्रेस के कई नेता सैनी का साथ लेने से बच रहे थे, क्योंकि सैनी ने जाट आंदोलन के बाद से जातियों को लेकर विवादित टिप्पणियां की थी। राजकुमार सैनी 2014 में भाजपा टिकट पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े थे। वे कांग्रेस के नवीन जिंदल को चुनाव हराकर लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। इसके बाद 2019 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद से सैनी अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें