फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव, राजेंद्र धीमान संभालेंगे हरियाणा की कमान

Sun, 23 Dec 2018 09:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ABVP- NSUI - फोटो : self
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरियाणा के सत्र 2018-19 के लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रमोद शास्त्री ने बताया कि अभाविप हरियाणा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक राजेंद्र धीमान को फिर से अध्यक्ष और अभाविप हरियाणा के वर्तमान प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज का दोबारा प्रदेश मंत्री सत्र 2018-19 के लिए निर्वाचित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक साल के लिए रहेगा। दोनों पदाधिकारी 27 दिसंबर को कर्णावती गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


अभाविप की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का हुआ चुनाव
चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्राध्यापक राजेंद्र धीमान जगाधरी, यमुनानगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में धीमान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में बतौर अर्थशास्त्र के प्राध्यापक नियुक्त हैं। धीमान 1984 में अभाविप से जुड़े और विद्यार्थी काल से ही छात्र आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

सुनील भारद्वाज मूल रूप से नूंह जिला के उलेटा गांव के रहने वाले हैं। भारद्वाज 2009 में अभाविप से जुड़े और प्रदेश के छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। भारद्वाज फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के छात्र परिषद के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में अभाविप में बतौर कार्यकर्ता जुड़े। वर्तमान में यह रोहतक विभाग के संगठन मंत्री के दायित्व को भी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें