फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी मामले में राजदीप सिंह ने एक बार फिर दायर की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में गिरफ्तार इंस्पेक्टर राजदीप सिंह ने चंडीगढ़ जिला अदालत में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। इंस्पेक्टर राजदीप सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप है। इससे पहले राजदीप सिंह ने निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। राजदीप सिंह के वकील हरीश भारद्वाज ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी पत्रकार संजीव महाजन और सुरजीत बाउंसर से उसका कोई संबंध नहीं था। आपसी दुश्मनी में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। अदालत ने तीन साल पुराने मामले में कार्रवाई की है। अदालत का कहना है कि राजदीप सिंह ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि यह शिकायत सेवानिवृत्त एसएसपी सीताराम ने दी थी। राजदीप सिंह का कहना है कि शिकायत किराएदार और मकान मालिक के आपसी झगड़े की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें