फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा तो सिद्धू से मिलने पहुंचे वेरका, नवजोत के इस्तीफे पर दे दिया बड़ा बयान

Sun, 28 Jul 2019 02:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू से राजकुमार वेरका ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद पंजाब हाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन व विधायक डॉ राजकुमार वेरका शनिवार दोपहर पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के हौली सिटी स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। कैप्टन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिद्धू से मिलने वाले डॉ राजकुमार गुरु नगरी के पहले विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं।

विज्ञापन


डॉ राजकुमार और नवजोत सिद्धू के बीच लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। सिद्धू ने इस मुलाकात के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं डॉ राजकुमार ने कहा कि नवजोत सिद्धू के साथ हुई मुलाकात का उद्देश्य गुरु नगरी के विकास के मुद्दों पर चर्चा करना था। इस मुलाकात के दौरान कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं की गई। सिद्धू के साथ कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया।

विज्ञापन

डॉ राजकुमार ने कहा कि नवजोत सिद्धू की कांग्रेस के प्रति कोई भी नाराजगी नहीं है। सिद्धू कांग्रेस के एक वफादार सिपाही की तरह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप को कोई चुनौती नहीं दी जा सकती। जब उनसे यह पूछा गया कि सिद्धू ने मंत्री पद पर रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी थी, इस पर वेरका ने कहा कि सिद्धू ने स्वेच्छा से मंत्री पद त्यागा है। 

डॉ वेरका ने दावा किया कि वह किसी के कहने पर सिद्धू को मिलने नहीं आए हैं बल्कि अपनी इच्छा से सिद्धू को मिलने आए हैं। जब उनसे पूछा गया कि गुरुनगरी के शेष कांग्रेसी विधायक और मंत्री सिद्धू से मिलने क्यों नहीं पहुंचे तो उन्होंने कहा कि इस बारे में वही बेहतर जानकारी दे सकते हैं।

पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी के सिमरनजीत बैंस और सुखपाल सिंह खैरा सिद्धू को अपनी पार्टी में शामिल होने और आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम पद का ऑफर दे रहे हैं, इस सवाल पर डॉ वेरका ने कहा कि जो नेता सिद्धू को ऑफर दे रहे हैं उनके पल्ले कुछ नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें