आगे ऐसा रहेगा मौसम
- 15 मई - बादल छाए रहेंगे
- 16 मई - पारा बढ़ेगा
- 17 मई - आंशिक बादल
- 18 मई - मौसम साफ रहेगा
गेहूं की गुणवत्ता पर असर, कटाई प्रभावित
पिछले दो माह से लगातार मौसम खराब रहने समय पर गेहूं की कटाई नहीं हो सकी। इससे गेहूं के दाने काले पड़ गए। जहां कटाई हो गई वहां बारिश के कारण किसान गेहूं के अवशेषों से तूड़ा नहीं बनवा सके। गन्ने की फसल में चोटी बेधक और अन्य बीमारियां आ रही हैं। किसानों के अनुसार टमाटर पर ओले पड़ने से धब्बेदार होकर गल जाएंगे। शिमला मिर्च को भी क्षति होगी। सबसे अधिक नुकसान प्याज की फसल को होगा।
लेट हो रही कपास-नरमा की बिजाई
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ और बारिश आने से नरमा-कपास की बिजाई लेट हो रही है। हालांकि जहां पहले बिजाई हो चुकी है, उन्हें फायदा हुआ है।