फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रात से बरस रहे बदरा, जगह-जगह जाम

Fri, 07 Feb 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी के बीतते ही सिटी ब्यूटीफुल के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। कल दिन में तो आसमान में बादल छाए दिखे, वहीं रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह को भी जारी रहा।
विज्ञापन


बारिश के चलते शहर के कई मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य दिक्कत मटका चौक पर आई, यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम के चलते लोग अपने दफ्तर पहुंचने में लेट हो गए।

मौसम विभाग के अनुसार आठ फरवरी को भी बारिश की पूरी संभावना है। ठंडी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। नौ फरवरी से मौसम खुलने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि नौ फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। दिन से धूप खिलने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ में आए बदलाव से ऐसा हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें