फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Today : पंजाब में एक दिन बाद फिर बदला मौसम, कई जिलों में सुबह हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक

Sat, 03 Feb 2024 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Weather Update Today : मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार को फिर मौसम बदल गया। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह लुधियाना, अमृतसर, अबोहर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। कपूरथला में शुक्रवार रात बरसात हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। 

शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोग पार्कों और घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। 
विज्ञापन

गुरदासपुर में दो दिन बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होने के कारण कई किलोमीटर तक फैलीं हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रहीं थीं। बर्फ से लदी खूबसूरत पहाड़ियों को लोग अपने कैमरे में कैद करने लगे। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें