फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में 41.5 डिग्री पारे के बाद रात में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत

Wed, 07 Jun 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh rain
विज्ञापन
भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए बारिश की फुहारें राहत बनकर बरसीं। मंगलवार देर रात झमाझम बारिश और अंधड़ से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन


बुधवार और वीरवार को भी बारिश की संभावना है। मंगलवार देर रात धूल भरी आंधी चली। बारिश से ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों में रात का पारा गिर गया। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी को झेल रहे शहरवासियों के लिए मंगलवार की रात मौसम का बदला मिजाज राहत लेकर आया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जून की गर्मी ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदला है। बारिश होने से हालांकि गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी-तूफान से कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अधिकांश इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। सोमवार की रात 46 साल में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें