फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में आज हो सकती है हल्की बारिश, सीजन में अभी तक 457 MM वर्षा, सुबह से छाए बादल

Tue, 13 Aug 2024 10:20 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ट्राईसिटी में आज बारिश का पूर्वानुमान है। इससे  पहले सोमवार को कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार को तेज बरसात के बाद सोमवार सूखा बीता। वहीं आज (मंगलवार) शहर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में वर्षा की संभावना जताई है। शहर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पंचकूला में नौ बजे के करीब धूप निकली। 

विज्ञापन


शहर में रविवार को 129 एमएम बारिश हुई थी। सोमवार पूरा दिन हल्की धूप निकली। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इसकी वजह से सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार-मंगलवार रात का तापमापन 27.3 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 के बीच 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। है। सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 457 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह सामान्य से करीब 17 फीसदी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें