फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुखना लेक पर भीड़, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 05 Oct 2025 11:47 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

Chandigarh Weather: बीते एक सप्ताह से तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। दोपहर में चटख धूप पसीने छुड़वा रही थी। वहीं रविवार सुबह अचानक बदले मौसम के बाद हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बन गया है। 
विज्ञापन
सुखना लेक पर हल्की बारिश के बीच गुजरते वाहन व राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बीते कई दिनों से दोपहर में तेज धूप की वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हो रहे थे। गर्मी के बीच हुई इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में शहर के तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मानसून की विदाई के बाद यह पहली बारिश है, जिसने शहर का माहौल एक बार फिर सुहाना बना दिया।

रविवार को छुट्टी होने के चलते सुखना लेक, रोज गार्डन और सेक्टरों के पार्कों में लोग परिवार संग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हल्की बारिश में टहलते और फोटो खिंचवाते हुए मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन


मौजूदा समय में शहर का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः एक और दो डिग्री अधिक रहा। दिन के समय हल्की गर्मी और उमस महसूस हुई लेकिन हवाओं के चलते लोगों को कुछ राहत मिली। मानसून की विदाई के बाद पिछले कई दिनों से बारिश बंद थी लेकिन अब एक बार फिर शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें