शहर के लोगों को ई-संपर्क सेंटर में रेल आरक्षण कराने की सुविधा वीरवार से मिलने लगेगी। प्रशासन सलाहकार केके शर्माने सेक्टर-7 में इस केंद्र की शुरुआत की।
इस दौरान प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ सेक्टर-7 में खुले नए ई संपर्क सेंटर में ही दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक मिलेगी।
लोगों का रिस्पांस देखने के बाद इस सुविधा को शहर के अन्य ई संपर्क केंद्रों में शुरू की जाएगी। ई-संपर्क सेंटरों पर रेल आरक्षण के लिए नॉन एसी (स्लीपर) क्लास के लिए 10 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास के लिए 20 रुपये प्रति टिकट अतिरिक्त चार्ज देना होगा। यहां आरक्षण कराने पर लोगों को ई टिकट मिलेगी।