फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर आया रेलवे, बस एक ट्वीट और समस्या हल

Wed, 26 Aug 2015 12:11 PM IST
अवधेश शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए भारतीय रेल अब ट्विटर पर आ गई है। यहां पर रेलवे के आला अधिकारी यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे, आपको बस शिकायत करनी होगी। रेल मंत्रालय ने सभी जोन के जीएम और डिवीजन के डीआरएम के ट्विटर अकाउंट खोले हैं। इस पर आने वाले यात्रियों की शिकायत का समाधान जीएम और डीआरएम को तत्काल करना होगा। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने ट्विटर अकाउंट जारी करने के साथ आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं करते थे सुनवाई
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी यात्रियों की शिकायत सुनने को तैयार नहीं होते थे। अगर वह कंपलेंट बुक में शिकायत भी करते थे तो समस्या का समाधान न करके परेशान किया जाता था। इस संबंध में रेल मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब मंत्रालय ने सभी जोन और मंडल अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह ट्विटर एकाउंट पर अधिक से अधिक यात्रियों से जुड़ें और रेलवे संबंधी सुझाव मांगें।

ट्विटर पर एक्टिव हैं रेलमंत्री
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ट्विटर अकाउंट पर सबसे एक्टिव हैं। वर्तमान में उनके 23 हजार से अधिक फॉलोवर हैं। यात्री उन्हें लगातार स्टेशन से जुड़ी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। वह स्टेशनों की मौजूदा हालात से संबंधित फोटो भी भेज रहे हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ट्विटर पर शिकायतों को जवाब भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह सुझाव को गंभीरता से लेने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं अफसरों के ट्विटर अकाउंट

GM twitter account DRM twitter account
@GM_ECRly @drmdnr
@drmdhnecr
@drmmgs
@spjdivn
@drmsee1
@GM_nrly @drm_moradabad
@firozpur_nrly
@drmlko25
@drmdli
@drmumb
@GMNCR1 @drmncrald
@Drmjhansi
@DRM_Agra
@gmner_gkp @drm_drmizn
@drmbsbner
@drmljn
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें