फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किए राहुल मेहता के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी पर कब्जा करने और मालिक को अगवा करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने शिकायतकर्ता राहुल मेहता के बयान दर्ज किए। इस दौरान राहुल मेहता अपने पुराने बयानों पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपी पत्रकार संजीव महाजन, डीएसपी रामगोपाल के भाई सतपाल डागर और प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता से अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, मामले में फार्मा कंपनी इंड स्विफ्ट के मालिक एनवी रतन मुंजाल को दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल फार्मा कंपनी का मालिक कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है। मामले में जरूरत पड़ी तो उसे फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। हालांकि लगातार फोन बंद आने के कारण अन्य आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों से और भी कई खुलासे होंगे। जिनके आधार पर इनके उनके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बड़े पुलिस अधिकारियों को भी जल्द जारी होंगे नोटिस
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए जल्द ही नोटिस जारी हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि हम क्रमबद्घ तरीके से मामले की जांच कर रहे हैं। इस प्रकरण से जुड़े किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब इस क्रम में पुलिसकर्मियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें