फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की हरकत का कौन जवाब देगा: राहुल

Thu, 09 Oct 2014 08:10 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने बिना नाम लिए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने लोस चुनाव में कहा था कि प्रधानमंत्री बनूंगा तो चीन और पाक को सबक सिखाऊंगा। लेकिन हुआ क्या, चीन के राष्ट्रपति भारत आए तो पहली बार ऐसा हुआ चीनी राष्ट्रपति अपने साथ लद्दाख तक अपनी सेना को भी साथ ले आया और यहां मोदी चीनी राष्ट्रपति के साथ बैठकर झूल झूल रहे थे। सीमाओं पर पाक की गोली से लोग मर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सब ठीक हो जाएगा। ये बताओ क्या महंगाई कम हुई, क्या 100 दिन में काला धन वापस आया। नहीं आया। यह बिजनेस वालों की सरकार है।

रेवाड़ी की रैली में राहुल का नया नारा

रेवाड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल में हरियाणा ने बहुत तेजी से तरक्की की है। प्रदेश के साथ ही मुझे यहां के किसान पर गर्व है, जो पूरे देश का भोजन देता है। यहां के फौजी पर गर्व है, जो सीमा पर हिंदुस्तान की सुरक्षा के लिए सीना ताने खड़ा है। बाक्सर, रेसलर पर गर्व है जो देश के लिए मेडल जीतकर ला रहे हैं। इससे यहां एक नारा बनना चाहिए, जय जवान, जय किसान और जय पहलवान। एशियन गेम्स में तीन में एक मेडल यहां के खिलाड़ी लेकर आए हैं।

वह यहां हुडा ग्राउंड में रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने आए थे। गांधी ने कहा कि यहां के सरकार ने खेलों पर फोकस किया, जिस कारण यहां के खिलाड़ी मेडल लाने में कामयाब हुए। जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में युवा ड्रग का शिकार होकर बरबाद हो रहा है।

8000 की दवा हुई एक लाख में

राहुल ने आगे कहा कि मोदी को अमेरिका दौरे पर जाना था। उससे पूर्व अमेरिकी उद्योगपति उनके पास आए और कहा हम यहां दवाइयां बेचना चाहते हैं, मिनीमम प्राइस हटाइये।

केंसर की जो दवा पहले 8 हजार रुपये में मिलती थी, अब वह एक लाख रुपये में मिलेगी। डायबिटीज की दवा महंगी हो जाएगी। क्योंकि अमेरिका की कंपनियों को खुश करना था। लेकिन मोदी यहां के लोगों को भूल गए।

राहुल ने कहा कि हम एक ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जिसमें गरीब-अमीर साथ चलें। यहीं आगे करना चाहते हैं। हमने मेनीफेस्टो में कहा है कि सरकार बनी तो 2 लाख मकान बनाकर देंगे। जो किसान समय पर ऋण जमा करेंगे, उनका ब्याज माफ करेंगे। स्टेडियम बनाएंगे, जिसके बाद प्रदेश के मेडल 30 से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएंगे।

उन्होंने जनता से कैप्टन यादव को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि 630 करोड रुपये झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन बिछाने पर खर्च किए हैं। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी बनवाई, रेवाड़ी व कोसली में 100 : 50 बिस्तर के अस्पताल बनवाए।

नरेंद्र मोदी रहे राहुल के निशाने पर

हरियाणा के फिरोजपुर झरीका विधानसभा क्षेत्र में रैली के दौरान राहुल ने कहा कि सच्चाई यह है कि उनकी मार्केटिंग अच्छी है, लेकिन उनकी कथनी-करनी में बहुत फर्क है।

राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने पाकिस्तान और चीन की बात की। कहते थे कि हमारी सरकार आएगी तो हम चीन को सबक सिखाएंगे पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। हुआ क्या, चीन के राष्ट्रपति यहां आए।

हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि हमारे प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे और दूसरी तरफ लद्दाख में चीनी सैनिक घुस रहे थे। हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक शब्द नहीं कहा। पाकिस्तान हमारे ऊपर हमला कर रहा है। हमारे लोग मर रहे हैं। कहना आसान होता है, करना अलग होता है।

'अब हिंदुस्तानियों से डरते हैं विदेशी'

राहुल ने अपने भाषण के दौरान एक वाकया सुनाकर बताया कि किस तरह भारतीयों की काबिलियत से आज दुनिया डर रही है। राहुल ने कहा, '6-7 साल पहले मैं विदेश में एक फैक्ट्री में गया। वहां लोग काम कर रहे थे।

मैंने उनसे पूछा कि आप किस चीज से घबराते हो। उन्होंने एक सेकंड में मुझे जवाब दिया कि हमें हिंदुस्तान और चीन के युवा से डर लगता है। डर क्यों लगता है तो उन्होंने कहा कि हम यहां आठ घंटे काम करते हैं, इसलिए हम डरते हैं।

वह 18 घंटे काम करते हैं, हम यह नहीं कर सकते। लड़के ने कहा कि हिंदुस्तान में गांधी और चीन में माओ में हिंदुस्तान के युवाओं ने अपनी सच्ची जगह समझा दी है।'

मोदी को बताया, विपक्ष का नेता

राहुल मोदी का नाम लिए बिना आगे कहते हैं कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि 60 साल से यहां कुछ नहीं हुआ। जब वो ऐसा कहते हैं तब बाबा साहेब अंबेडकर जी पर सवाल उठाते हैं, महात्मा गांधी जी पर सवाल उठाते हैं।

नेहरू जी, पर पटेल जी पर सवाल उठाते हैं। ऐसा कहकर वो आप पर सवाल उठाते हैं, इस देश की जनता पर सवाल उठाते हैं। इस देश की जनता के खून-पसीने पर सवाल उठाते हैं। ये हमारा नहीं, आप सबका अपमान है।

जो विकास होता है, प्रगति होती है, उसमें आप सब लोग मिलकर काम करते हैं, कोई एक नेता नहीं करता है। विपक्ष कांग्रेस पार्टी को खत्म करना चाहता है।

कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता है। मैं वीर शिवाजी और बाबा साहेब की इस धरती को प्रणाम करता हूं और कहता हूं कि कांग्रेस पार्टी देश की सोच है।

तीन जगहों पर राहुल करेंगे रैली, ये है टाइमिंग

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में फिरोजपुर झिरका, रेवाड़ी और गन्नौर में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

फिरोजपुर झिरका में सुबह साढ़े 9 बजे फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में नवाब समशुद्दीन पार्क में कांग्रेस उम्मीदवारो के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रेवाड़ी के हुडा मैदान, मिनी सचिवालय में साढ़े 11 बजे और गन्नौर के तेहा गांव के पास सब्जी मंडी मैदान में डेढ़ बजे राहुल गांधी लोगों से रूबरू होंगे। इन जनसभाओं में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर और कांग्रेस महासचिव शकील अहमद भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

हेमा, विनोद और वसुंधरा भी हरियाणा में

हरियाणा में आज बीजेपी से राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी रैली कर जनसभा को संबोधित करेंगी। सुबह साढ़े 10 बजे हिसार में तो दोपहर 12 बजे भिवानी में लोगों से रूबरू होंगी।

मशहूर अदाकारा और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी आज हरियाणा में 5 रैलियां करेंगी। सुबह 11 बजे अंबाला में, 12 बजे करनाल में, सवा 1 बजे पानीपत में, दोपहर 2:30 बजे फरीदाबाद में, दोपहर साढ़े 3 बजें फरीदाबाद में ही लोगों से रूबरू होंगी।

एक्टर विनोद खन्ना और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना भी आज हरियाणा में होंगे। सुबह 11 बजे पानीपत में, दोपहर सवा 12 बजे नरवाना में और दोपहर डेढ़ बजे सफीदों में जनसभा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें