फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: खटकड़कलां पहुंचे राहुल गांधी, कहा-भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है

Thu, 30 May 2024 06:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में एक जून को मतदान होना है। राहुल गांधी ने आज नवांशहर में जनसभा कर श्री आनंदपुर साहिब के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
खटकड़कलां पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी नवांशहर पहुंचे और शहीद ए आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गलत जीएसटी, नोटबंदी कर आपसे जो पैसा लिया है, हम उसे आपकी जेब में वापस डालने जा रहे हैं। हम आपकी जेब में पैसे डालेंगे तो आप इस पैसे को यहीं खर्च करेंगे। आप यहां पैंट, शर्ट, कैमरा, फोन, जूते..  जैसी चीजें खरीदेंगे। इन चीजों के खरीदने से इनकी डिमांड बढ़ेगी और फैक्ट्रियां इन्हें बनाना शुरू कर देंगी, जहां युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

राहुल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने साफ कह दिया है कि वे आरक्षण को खत्म कर देंगे। लेकिन जैसे ही इंडी गठबंधन की सरकार आएगी, हम आरक्षण पर 50 फीसदी की लिमिट को हटा देंगे। इसके साथ ही हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और देश के सामने हिंदुस्तान की सच्चाई रख देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हिंदुस्तान के लिए शहीद हुए, वो बहुत गहरी राजनीतिक सोच रखते थे। अगर भगत सिंह की सोच को देखें तो उसका भी संविधान में प्रतिनिधित्व किया गया है। देश में हर वर्ग को जो भी मिला, वो संविधान की देन है लेकिन आज भाजपा के लोग संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें