फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले राहुल गांधी, इस्तीफे के फैसले पर कायम

Tue, 02 Jul 2019 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के एलान के बाद यह पहला मौका है जब चारों कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ उनसे मिलने पहुंचे हैं। उनके द्वारा इस्तीफा वापस लेने की अपील के बावजूद राहुल गांधी फिलहाल अपने फैसले पर कायम हैं।

विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राहुल गांधी से मुलाकात करके इस्तीफा देने के फैसले को वापस लेने की अपील की। लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अटल नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

करीब 90 मिनट तक चली बैठक में अशोक गहलोत ने अन्य मुख्यमंत्रियों की तरफ से बात रखते हुए राहुल गांधी से कहा कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें, क्योंकि चुनाव में हार कोई नई बात नहीं है। बाद में गहलोत ने मीडिया से कहा कि हमने अपनी भावनाओं से राहुल गांधी को अवगत करा दिया है। उन्होंने हमें बहुत ध्यानपूर्वक सुना और हमारा मानना है कि वह सही समय पर सही फैसला लेंगे।

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राहुल गांधी के बीच बैठक ऐसे समय में हुई है जब पार्टी में गांधी परिवार के भविष्य की भूमिका को लेकर रहस्य बन गया है। विभिन्न स्तरों पर पार्टी के नेता अपने ओहदों से लगातार इस्तीफे दे रहे हैं। दूसरी ओर, राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी वर्करों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरु कर दी है। 

वहीं, राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा था- मेरा फैसला बिल्कुल साफ है। आप सभी लोग जानते हैं। सोमवार को पत्रकारों की ओर से गहलोत से उनके और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के इस्तीफे की पेशकश पर पूछे सवाल पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने यह पेशकश चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही कर दी थी। अब पार्टी लीडरशिप और हाईकमान को इस पर फैसला लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें