फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर डिप्लोमेसी: राहुल ने नहीं की चुनाव पर चर्चा

Tue, 25 Feb 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डिनर पर राहुल गांधी से मिलने शहर के सभी प्रमुख कांग्रेसी चंडीगढ़ क्लब के पास आयोजन स्थल में पहुंचे पर वहां अलग ही डिप्लोमेसी नजर आई। लोकसभा चुनाव पर कोई चर्चा तक नहीं हुई।
विज्ञापन


 मौजूदा सांसद और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की भी उनसे कोई बात नहीं हो पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल को राहुल गांधी ने बुलाकर मंच पर साथ बैठाया।

मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह भाजपा, पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुनील जाखड़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई प्रमुख कांग्रेसियों को जगह मिली।
विज्ञापन

 
राहुल ने शहर के कांग्रेसी नेताओं का अभिवादन तो स्वीकार किया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं की। डिनर के दौरान भी राहुल गांधी ने किसी के साथ बात नहीं की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने राहुल गांधी को लंबे समय से चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कंप्यूटर टीचर्स का ज्ञापन दिया।

हालाकि सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ आने से पहले आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद ने राहुल गांधी को यह बताया गया कि चंडीगढ़ से कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने वाले हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पवन बंसल के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।

शहर के अन्य कांग्रेसी नेताओं में मेयर हरफूल चंद्र कल्याण, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा और सुभाष चावला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी शामिल थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें