फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 'मेक इन इंडिया' पर राहुल गांधी का तीखा वार

Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक-इन-इंडिया कैंपेन पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसान मेक-इन-इंडिया में योगदान नहीं देते, जबकि वे पूरे देश को अन्न मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी मेक-इन-इंडिया की बात करते हैं, लेकिन पंजाब के एक किसान से ज्यादा कोई भी मेक-इन-इंडिया नहीं कर सकता, जिसने देश को खाद्यान्न सुरक्षा दी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या गरीबों द्वारा किया गया काम मेक-इन-इंडिया नहीं है। क्या वह कुछ और है। राहुल ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे हर प्लेटफार्म पर उठाते रहेंगे। सरकार को सिर्फ आर्थिक सहायता देने के बजाय किसानों के गंभीर मसलों को संजीदगी से लेना चाहिए।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि किसानों की हर हाल में मदद की जानी चाहिए क्योंकि वे देश की रीढ़ हैं। देश के लिए किसानों से ज्यादा मेहनत और कोई नहीं करता। पंजाब के किसान तो सारे देश का पेट भरते हैं। उन्होंने किसानों की बातें सुनीं और उनका दर्द समझा है।
विज्ञापन

राहुल 30 अप्रैल को पंद्रह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे

अब वह महाराष्ट्र जाएंगे। वहां विदर्भ के अमरावती डिवीजन में 30 अप्रैल को पंद्रह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसका मकसद किसानों की समस्याओं को उजागर करना है। महाराष्ट्र भी उन राज्यों में से है जोकि खेती संकट से जूझ रहा है।

विदर्भ में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। गौरतलब है कि राहुल मंगलवार को सचखंड एक्सप्रेस की जनरल बोगी में दिल्ली से पंजाब आए थे। उन्होंने कुछ मंडियों में जाकर किसानों से बातचीत की। उसके बाद वह रात को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में ठहरे थे। सुबह वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राहुल के दौरे के साथ ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों को 24 घंटे में गेहूं की अदायगी का दावा किया था। इसके साथ ही उन्होंने चार हजार करोड़ रुपये जारी करने का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि, शिअद और भाजपा ने राहुल के दौरे को भूमि अधिग्रहण बिल पर सियासी ड्रामा बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें