फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब सरकार की सलाहकार समिति के चेयरमैन बने राघव चड्ढा, जनहित के मुद्दों पर देंगे सलाह

Mon, 11 Jul 2022 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सलाहकार समिति के चेयरमैन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से इसकी पढ़ाई की है। सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने सीए करने के बाद कई नामी कंपनियों में काम भी किया है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार की नई सलाहकार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। समिति के जरिये अब वह सरकार को जनहित के मुद्दों पर सलाह देंगे। साथ ही अब दिल्ली सरकार के साथ पंजाब के हुए नॉलेज शेयरिंग समझौतों में भी तेजी आ सकेगी। हालांकि उनकी नियुक्ति के बाद विपक्ष ने मान सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष कहना है कि राघव पंजाब के नए सीएम हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर इस सलाहकार समिति का गठन किया है। यह समिति सरकार को सलाह देने का मुख्य काम करेगी। समिति के गठन के दौरान तय नियमों और शर्तों के अनुसार समिति के चेयरमैन व अन्य सदस्यों को कोई भी वेतन-भत्ता नहीं दिया जाएगा। समिति के गठन को लेकर पंजाब सरकार ने तर्क दिया है कि इस समिति के जरिये सरकार के प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। यह समिति लोगों से जुड़े फैसलों को लेकर सरकार के कामकाज देखेगी। जरूरत हो तो वहां सुधार की सिफारिश भी करेगी।

पंजाब को कर्ज से निकालेंगे राघव
पंजाब में नई भूमिका में राघव चड्ढा के कंधों पर पंजाब में आप सरकार के लोक-हितैषी फैसलों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। सरकार राघव चड्ढा से वित्त संबंधित मुद्दों पर सलाह लेगी। उनका वित्तीय ज्ञान और विवेक, गंभीर वित्तीय संकट के साथ जूझ रहे पंजाब को कर्ज के जाल से निकालने के लिए मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


वह वित्तीय योजनाबंदी और पंजाब को कर्जमुक्त करने के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। पंजाब सरकार की नई सलाहकार समिति के चेयरमैन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से इसकी पढ़ाई की है। सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने सीए करने के बाद कई नामी कंपनियों में काम भी किया है।

राघव चड्ढा की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति का मतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। डॉ. सुभाष शर्मा, महासचिव, पंजाब भाजपा।

5 साल की जबरन शादी की छुट्टी पर भेजे गए मुख्यमंत्री भगवंत मान। सरकार की सारी शक्तियां दिल्ली के राघव चड्ढा के पास चली गई है। पंजाब ने आप को बदलाव के लिए चुना था लेकिन वह नहीं जानते थे कि बदलाव का मतलब दिल्ली से पंजाब को नियंत्रित करना है। बहरहाल, नए मुख्यमंत्री राघव चड्ढा को इस बड़े बदलाव के लिए बधाई! सुखबीर सिंह बादल, प्रधान, शिरोमणि अकाली दल

राघव चड्ढा को सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करना उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के समान है। पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए वोट नहीं किया। लगता है। भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है।  अमरिंदर राजा वड़िंग, प्रधान, पंजाब कांग्रेस।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें