फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में हजारों की आवाज बुलंद की इन्होंने

Sun, 01 Dec 2013 02:15 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भगत रेडियो 107.8 एफएम ने सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। रेडियो स्टेशन ने अपने एक वर्ष के सफर के दौरान अपनी टैगलाइन ‘आप की आवाज’ के अनुसार हजारों लोगों की आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन


समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने समाज की बेहतरी के लिए देश भगत रेडियो के माध्यम से लोग कल्याण कार्यों को अंजाम दिया है। इसके जरिये डॉक्टर वर्ग ने कैंसर और एड्स के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।

वहीं नशे के खिलाफ लगातार 100 घंटे के रिकॉर्ड प्रसारण में सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न विद्यार्थी संस्थाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

देश भगत कम्युनिटी रेडियो के चेयरमैन डा. जोरा सिंह ने इसके एक वर्ष के सफर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस दौरान समाज के विभिन वर्गों से उन्हें भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो से प्रसारित किए जाते कार्यक्रम रब्ब दा वेला, शक्ति, रंग दे बसंती और डीबी कम्युनिटी को खूब पसंद किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें