फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुड़ैल जेल में कैदियों को खुशी देंगे खरगोश और चकोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मॉडर्न जेल बुड़ैल में कैदियों का तनाव दूर करने के साथ खुशी देने के लिए खरगोश और चकोर पाले जाएंगे। जेल परिसर में अब कई खूबसूरत रंग-बिरंगे पशु-पक्षी और चिडि़यां देखने को मिलेंगी। वहीं, जेल में गोशाला बनाने की तैयारी चल रही है। जेल में सफेद खरगोश, टर्की, चकोर, गिनी पिग और बतखें एक ही जगह पर रखी गई हैं। बतखों के लिए एक तालाब भी बनाया गया है। इससे जेल की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

आईजी (जेल) राजकुमार की ओर से जेल की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कैदियों को अच्च्छा माहौल देने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर जेल प्रशासन काम कर रहा है। जेल से कैदियों को प्रतिदिन पांच मिनट फोन पर बात करने के लिए मिलते थे। इसे बढ़ाकर सात मिनट कर दिया गया है।


जेल में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए भी फायदेमंद

जेल में किसी भी पुलिसकर्मी को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं है। सीआरपीएफ के जवान और जेल कर्मचारियों की बाकायदा चेकिंग की जाती है। जेल में चिड़ियों की चहचहाहट जवानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। उनका मानसिक तनाव भी कम होगा।
विज्ञापन


पुडुचेरी जेल में रखे गए थे पशु-पक्षी

चंडीगढ़ मॉडर्न जेल देश की दूसरी जेल है, जहां कैदियों को खूबसूरत बतखें, पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे। इससे पहले पुडुचेरी पशु-पक्षी और चिडि़यां रखी गई हैं। चंडीगढ़ जेल के अधिकारियों ने पुडुचेरी जेल का दौरा कर देखा कि इससे कैदियों का मनोरंजन होने के साथ उनका तनाव भी कम हो रहा है।
प्रशासक के आदेश पर जेल में रखी जाएंगी 10 गाय

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने जेल में गोशाला बनाने के आदेश दिए हैं। जेल के अंदर खेत हैं। उसी खेत के पास खुले एरिया में गोशाला बनाई जाएगी। जेल में 10 गाय रखी जाएंगी। गोशाला जेल की मुख्य बाउंड्री के अंदर और अंदर की चहारदीवारी से बाहर बनाई जाएगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने संबंधित विभाग से संपर्क किया है।
विज्ञापन

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें