फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न होंगे घुमावदार.. नकल नहीं, विद्यार्थियों को लगानी होगी अक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल करना विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं होगा। प्रश्न घुमावदार तैयार किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को अधिक दिमाग लगाना पड़े। साथ ही प्रश्नपत्र तीन घंटे का कर दिया गया है। ऐसे में समय ही नकल के लिए नहीं मिल पाएगा। यदि किसी विद्यार्थी ने नकल की भी होगी तो उसे कॉपी चेक करने वाले शिक्षक पहचान भी लेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में विद्यार्थियों की फाइनल परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। यह परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई थीं। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के व्हाट्सएप व मेल पर भेजे गए थे। साथ ही प्रश्नपत्र दो घंटे का था। उस समय विद्यार्थियों को नकल का मौका भी मिल गया था। यह शिक्षकों ने कुछ विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पकड़ा भी था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। पीयू का कहना है कि विद्यार्थियों का पेपर तीन घंटे का है। ऐसे में उन्हें समय अधिक देना होगा और प्रश्नपत्र पढ़ने आदि के लिए भी समय लगेगा। ऐसे में नकल का मौका ही नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें