फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटेक व पीएचडी के विद्यार्थी के लिए खुला पेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) सोमवार से एमटेक व पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए खुल रही है। आने वाले विद्यार्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। छात्रावासों में भी विद्यार्थियों को रोका जाएगा, लेकिन उसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। एक साथ विद्यार्थी एकत्रित नहीं हो सकेंगे। साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। मास्क हर हाल में लगाना होगा और सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

कोविड के कारण अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे, लेकिन अब धीरे धीरे खुल रहे हैं। पेक की ओर से जनवरी में योजना बनाई गई थी और उसी के तहत एमटेक व पीएचडी के शोधार्थियों के लिए संस्थान खोला जा रहा है। हालांकि विद्यार्थी अपनी जरूरत के हिसाब से पहले भी आए हैं, क्योंकि पेक ने परीक्षाएं करवाई थीं और प्लान भी सफल रहा था। सूत्रों का कहना है कि एमटेक व पीएचडी में लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी हैं, जो यहां आएंगे। हालांकि पेक ने आने वाले विद्यार्थियों से पहले पंजीकरण भी करवाया था, लेकिन उसका डाटा अभी सार्वजनिक नहीं हो पाया है। गाइड लाइन का पालन करवाने के लिए छात्रावासों के वार्डन को विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। मालूम हो कि पेक में विद्यार्थियों का अनुशासन बेहतर होता है। इसलिए अधिक दिक्कतें पेक को खोलने से आने वाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें