फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए हुए एचपीएससी एग्जाम पर उठे सवाल, छात्र बोले- धांधली हुई

Fri, 31 Jan 2020 11:35 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 27 जनवरी को लोक प्रशासन के सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए कराए गए एग्जाम पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीयू के विद्यार्थियों सहित कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि जो प्रश्न इस पेपर में पूछे गए थे उसमें से 36 प्रश्न कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीएचडी एग्जाम में पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें पीयू के कई विद्यार्थियों ने भी इसका पेपर दिया था। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि पेपर तैयार करने वाले पूर्ण योग्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीएचडी एग्जाम दे चुके विद्यार्थियों ने यह पेपर दिया है तो उन्हें इसका पूर्ण लाभ मिला है। ऐसे में परीक्षा की पूर्ण तैयारी करने वाले विद्यार्थी पिछड़ जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा है कि जून 2019 में भी एक पेपर में ऐसा ही किया गया था। लगातार हो रही गलतियों से आयोग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उसकी प्रतिष्ठा पर दाग लग सकते हैं। छात्रों ने यह भी कहा है कि इस पर ध्यान नहीं दिया तो वह अन्य रुख अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें