फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यो यो हनी सिंह के रियालिटी शो 'रॉ स्टार' पर सवाल

Thu, 07 Aug 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस द्वारा आयोजित रिएलटी शो इंडिया रॉ स्टार की तैयारियां भी रॉ लग रही है। बुधवार को चैनल की प्रेस कान्फ्रेंस में शो के पंजाब से एकमात्र प्रतिभागी प्रदीप सरन को मीडिया से बातचीत के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


प्रदीप ने कहा कि उन्होंने अपने गाने का वीडियो चैनल की साइट पर अपलोड किया था। इसके बाद उनका चयन हुआ। उन्होंने बताया कि शो का एक भी एपिसोड शूट नहीं किया गया और वह टॉप टेन में भी सिलेक्ट हो गए हैं।

ऐसे में प्रेस वार्ता में शो पर सवाल खड़े हो गए। प्रदीप ने बताया कि उन्हें फिलहाल शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है वह बस इतना जानते हैं कि वह टॉप टेन में चुने गए हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब से एकमात्र प्रतिभागी हैं प्रदीप सरन

प्रदीप ने कहा कि पंजाब से वह एकमात्र हैं, जिसे चुना गया और मुंबई बुलाया गया। वहां हनी सिंह से उनकी मुलाकात हुई। प्रदीप ने बताया कि शो अगस्त में ही स्टार प्लस पर शुरू होगा।

प्रदीप ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह 2011 में वॉयस ऑफ पंजाब शो के विजेता रह चुके हैं। इसके बाद उनकी एलबम ‘खत’ रिलीज हुआ।

उनके पिता भी गायक हैं और उन्हें देखते हुए ही वह इस फील्ड में आए। प्रदीप ने लोक गायकी को पहली पसंद बताया और आगे चलकर वह लोक गायकी से ही जुड़े रहना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें