चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के 25 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ के संपर्क में आने वाले 16 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया। इनमें तीन लड़के युवक के साथ कमरे में रहते थे। वहीं तीन लड़के युवक के साथ खाना खाने मेस में आते थे। टीम ने मेस बंद कराने के साथ ही संचालक को भी क्वारंटीन कर दिया।
वहीं, युवक ने जिस दुकान से राशन का सामान लिया था टीम ने उन दुकान को बंद करवाकर दुकान संचालक के परिवार को क्वारंटीन कर दिया। इससे पूर्व टीम ने शनिवार को मौलीजागरां निवासी ओटी अटेंडेंट के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया। पूरे दिन टीम ने कुल 18 लोगों को क्वारंटीन किया।