सेक्टर-18 के चर्च के पास शनिवार रात को रिक्शे पर घर लौट रही युवती से बाइक सवार बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार रात को करीब 10 बजे सेक्टर-18 की अपूर्वा गर्ग अपनी ड्यूटी खत्म कर रिक्शे पर घर लौट रही थी।
जैसे ही अपूर्वा का रिक्शा सेक्टर-18 के चर्च के पास पहुंचा तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 2 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण युवती बाइक का नंबर तक नोट नहीं कर पाई।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर स्नैचिंग की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। पीड़िता की ओर से बताए बाइक चालक के हुलिए का मैसेज भी पुलिस ने एरिया में फ्लैश करवाया है।